फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि का चार विश्वविद्यालयों से करार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) की ओर से शिक्षार्थी सहायता केंद्र बनाने के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) दुधोला, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रेम नगर, भिवानी (मानव संसाधन), जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद, मानव संसाधन तथा सनातन धर्म महाविद्यालय अंबाला छावनी (मानव संसाधन) के बीच समझौता किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सीडीओई की ओर से चलाए जा रहे रोजगार उन्मुखी ड्यूल डिग्री कार्यक्रम में दाखिला लेकर छात्र आत्मनिर्भर होंगे। सीडीओई के माध्यम से जो छात्र एमओयू संस्थानों में अपनी कक्षाएं लगाएंगे वे ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में भी दाखिला ले सकते हैं। एक डिग्री किसी भी विश्वविद्यालय में नियमित तथा दूसरा पाठ्यक्रम ऑनलाइन कर सकते हैं।
इससे प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को जहां एक तरफ उन्हीं के क्षेत्रों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से पीसीपी की कक्षाएं लगाने के लिए संबंधित संस्थान में व्यवस्था होगी वहीं पर दूसरी ओर कुवि का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ग्रामीण आंचल के छात्रों को उनके मनपसंद पाठ्यक्रम के लिए सभी सुविधाओं सहित उनके क्षेत्र में पंहुचेगा। इस मौके पर जेसी बोस यूनिवर्सिटी से प्रो. अमित सरोहा, प्रो. दिव्या ज्योति, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से मैडम चंचल, डॉ. रवींद्र, डॉ. केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें