फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला के रत्नों को तराशने के लिए केयू में शुरू करें नए कोर्स : सीएम

Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
रत्नावली महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रोफेशनल कलाकारों को तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी में नए कोर्स शुरू करने की बात कही है। उन्होंने अपने भाषण में कुलपति को संबोधित करते हुए कहा कि कला से जुडे़ नए कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी अलग नया संस्थान शुरू कर सकती है। वे गुरुवार को यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हॉल में रत्नावली महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान गोल्डन जुबली यूनिवर्सिटी कैलेंडर का विमोचन भी किया। साथ ही  विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के कला के रत्नों को तराशने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नए कोर्स शुरू किए जाएं। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित एक संस्थान की स्थापना की जानी जरूरी है। वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ऑडिटोरियम में पहुंचे। इस दौरान उनका हरियाणवी संस्कृति के तहत स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता न्याय मंत्री कृष्ण बेदी, कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन शर्मा ने यूनिवर्सिटी गतिविधियों से संबंधित  गोल्डन जुबली कैलेंडर ऑफ इवेंटस का विमोचन किया

कलाकारों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रत्नावली महोत्सव की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाली आर्य पीजी कॉलेज पानी और रनर अप रही यूटीडी कुरुक्षेत्र की टीम के कलाकारों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा डीवाईसीए के सांस्कृतिक समन्वय डॉ. हरविन्द्र राणा द्वारा स्वर्ण जयंती के गीत की सीडी का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


शहीद को दी श्रद्धांजलि
सीएम के मंच पर पहुंचते ही छात्रों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। इस पर सीएम ने कहा मैं लगाता हूं नारा तब और आनंद आएगा। उन्होंने इसके बाद शहीद सुशील कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि रत्नावली जैसे अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एक विशेष प्रकार की अनुभूति होती है। इस उत्सव से युवा पीढ़ी को हरियाणा सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिला।

अंधियारा बहुत है लौ जलाइये
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये जनता को जागृत किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने कहा समाज में अंधियारा बहुत है, दीप जलाइये। सीएम ने एक शेर भी सुनाया कि माना की अंधेरा घना है, लेकिन दीप जलाना कहां मना है। मुख्यमंत्री ने शहीद सुशील को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लाखों जवान देश की सीमाओं की रक्षा केवल मात्र आजीविका के लिए नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 32 वर्षों से रत्नावली युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और यह महोत्सव अभी भी केवल 2 या 3 हजार लोगों तक सीमित है। इस उत्सव के साथ हजारों लोगों को जोड़ने के लिए 2 दिन के कार्यक्रम पिहोवा, शाहबाद, लाडवा, करनाल और 48 कोस के 134 तीर्थ स्थलों पर किए जाने चाहिए और 2 दिन का बड़ा समारोह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में किया जाना चाहिए।

स्वर्ण जयंती का दिया निमंत्रण
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में 1000 कलाकार हरियाणा के इतिहास और भविष्य पर आधारित डेढ़ घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस स्वर्ण जयंती में शिक्षा, सांस्कृतिक विभाग के साथ-साथ अनेक विभाग छोटे-छोटे गांव स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस स्वर्ण जयंती पर हरी 6 से 10 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा और 12 से 17 जनवरी को रोहतक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव और खेल महाकुंभ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन स्वर्ण जयंती पर 1 नवंबर 2016 से लेकर 31 अक्टूबर 2017 तक निरंतर किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री मुनीलाल रंगा, डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी सिमरदीप सिंह, एडीसी धर्मवीर सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा, डीन प्रो. रजनीश शर्मा, डीन प्रो. सीआर ड्रोलिया, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. रमेश ढांडा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, जिप चैयरमेन गुरदयाल सुनहेडी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, कुटा अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, लोकसंपर्क निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा, प्रॉक्टर प्रो आरके देसवाल, प्रो. दिनेश राणा, रविन्द्र सांगवान, धर्मवीर डागर, धुम्मन सिंह किरमिच, सुशील राणा,  विनीत बजाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

तिरंगे गुब्बारे छोड़े सीएम ने
कार्यक्रम के बाद जैसे ही सीएम बाहर निकले। बाहर वालंटियर्स गुब्बारे लेकर खड़े हो गए। उन्होंने केसरिया, सफेद और हरे रंगे गुब्बारे सीएम को दिए और सीएम ने उन्हें हवा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें