फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच करने वाले तीनों आरोपियों को भेजा कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर मार्ग स्थित विष्णु कॉलोनी में भ्रूण लिंग जांच करने के फर्जी डॉक्टर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है। साथ ही इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और कैथल की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए यूपी के शामली वासी फर्जी डॉक्टर मोहम्मद नदीम, शहर के एक निजी एंबुलेंस चालक सुखदेव तथा गांव बलाही वासी तिलक राज को काबू किया था, जिनके कब्जे से 85 एमटीपी किट, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक प्रोब और 30 हजार की नकदी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें