ुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा तैयार सॉफटवेयर का उद्धाटन करती कुलपति डा. नीता खन्ना।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विश्वविद्यालय द्वारा जो परीक्षाएं के संबंध में सभी विभागों/संस्थानों और कॉलेजों को उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किया गया अवार्ड परफार्मा भेज दिया गया है। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा में प्राप्त किए गए अंक की ऑनलाइन फीडिंग करने के लिए विश्वविद्यालय ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। केयू प्रशासन की ओर से इस सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी 22 सितंबर को दोपहर 11 बजे सभी विश्वविद्यालय के विभागों, संस्थानों की और दोपहर 12 बजे संबंधित कॉलेजों, संस्थानों के प्राचार्यों, निदेशकों से वर्चुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी जाएगी।
इसके साथ ही सभी प्राइवेट और दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के विद्यार्थियों के लिए बनाए गए सभी परीक्षा मूल्यांकन सेंटर के नोडल ऑफिसर्स को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सॉफ्टवेयर का निर्देश-मैनुअल और विवरण बताया जाएगा। इसके तुरंत बाद उक्त सॉफ्टवेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Submission of Online Theory Awards के लिंक पर जाकर ऑपरेट होगा, जोकि विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी विभागों, संस्थानों और कॉलेजों के नियमित, प्राइवेट व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के विद्यार्थियों की अवार्ड्स विश्वविद्यालय में कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन फीड हो जाएगी, ताकि सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद कुछ ही दिनों में घोषित किया जा सके और उन्हें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
केयू की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना द्वारा साफ्टवेयर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीन रिसर्च एंड डेवल्पमेंट डॉ. अनिल वोहरा, डीन इंजीनियरिंग डॉ. सीसी त्रिपाठी, आईटी सेल के निदेशक डॉ. सुनील ढींगरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डीन कला एवं भाषा संकाय डॉ. ब्रजेश साहनी व कंप्यूटर लैब के महेंद्र व राजीव उपस्थित रहे।