फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू ने 13 जुलाई तक स्थगित की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी सभी परीक्षाओं को 13 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। जबकि केयू में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को इसके आदेश जारी किए। परीक्षा शाखा की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों को इस बारे में निर्देश जारी किया गया है। वहीं परीक्षा शाखा की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों को इसके बारे में सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए केयू की स्नातक-स्नातकोत्तर व अभियांत्रिकी की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह और सायं के समय में होने वाली दोनों सत्रों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जबकि केयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी। इनमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें