फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू ने 37वें ऑनलाइन एनईपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र ने 37वें ऑनलाइन एनईपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम अंबाला कैंट के आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से 17 सितंबर तक चलेगा। इसमें 58 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं। पहले दिन उपनिदेशक नीरज बातिश ने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राचार्य देसराज बाजवा ने शिक्षकों की बदलती भूमिका पर जोर दिया। पहले सत्र में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार की अनुपमा सांगवान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों के उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने नेपकिन एआई और गूगल एआई स्टूडियो से प्रभावी शिक्षण पर बात की। दूसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के डी. आर. ठाकुर ने एनईपी-2020 के तहत समग्र और बहुविषयक शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों में कौशल और मूल्यों के विकास पर बल दिया। दोनों सत्रों का संयोजन प्रियंका और सरबजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें