फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में बीफॉर्मेसी प्रथम सेमेस्टर के लिए रिक्त सीटों के लिए मांगे आवेदन

Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मेसी) प्रथम सेमेस्टर कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीफाॅर्मेसी संस्थान की निदेशक प्रो. किरण सिंह ने बताया कि यह प्रवेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में होगा। चयन की प्रक्रिया हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ओसीईटी)-2025 में प्राप्त रैंक के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची को तीन चरणों में जारी किया जाएगा। यदि किसी सूची के बाद सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो अगली सूची जारी की जाएगी। प्रथम सूची 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर, की शाम पांच बजे तक फीस जमा करनी होगी। 27 अक्टूबर को संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। द्वितीय सूची 29 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे जारी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त सीटों का विवरण

प्रवेश प्रक्रिया के तहत एआईसी (ऑल इंडिया कैटेगरी) की तीन, एचओजीसी (हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी) की 11, एससी (अनुसूचित जाति) की तीन, बीसी (पिछड़ा वर्ग) की सात, पीएच (दिव्यांजन) की दो और ईडब्ल्यूएस की एक सीट भरनी है। यदि आवश्यक हुआ तो कुछ सीटें सामान्य श्रेणी में भी परिवर्तित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें