फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोट में मनाया दीपावली उत्सव

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरोट में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भरत, शत्रुघन, कौशल्या, केकैयी, रावण आदि की वेषभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने भाषण,कविता, संवाद,अभिनय, रंगोली व ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत, अलग- अलग क्रिया- क्लापों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल मुकेश चंद ने बच्चों, अध्यापकों व सभी अभिभावकों को दीपावली उत्सव की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की राम अपने माता पिता के आदर्श पुत्र थे। पिता के एक बार कहने मात्र से 14 वर्ष के लिए जंगल चले गए। राम ने लक्ष्मण से कितना प्यार किया होगा कि लक्ष्मण भी साथ चल पड़े। उन्होंने बताया कि भगवान राम आदर्श पुत्र ही नही आदर्श पति भी थे, जिन्होंने अश्वमेघ यज्ञ को पूर्ण करने के लिए ऋषियों के कहने पर भी दूसरी शादी नहीं की, बल्कि सीता की सोने की मूर्ति बनवाई और यज्ञ पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें