फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ईसी की बैठक आज, खुल सकते हैं लिफाफे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सुप्रीम बाॅडी कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक आज रविवार को होगी, जिसमें 47 के करीब शिक्षकों की पदोन्नति के साथ-साथ तीन नई नियुक्तियों के लिफाफे खुलने की उम्मीद है। लंबे समय से शिक्षकों की मांग, कुवि में पांच दिवसीय सप्ताह लागू करने पर भी सहमति बन सकती है।
इससे पहले 25 फरवरी को ईसी बैठक हुई थी, जिसमें स्थानीय निकाय चुनाव होने के तहत लगी आचार संहिता के चलते यह पदोन्नतियां अटक गईं थी। इससे पहले गत वर्ष अक्तूबर की बैठक विधानसभा चुनाव के बीच उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेश के चलते स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

अब 27 अप्रैल को बैठक में कई लिफाफे खुल सकते हैं, जिसके लिए शिक्षक उत्साहित दिख रहे हैं।  गौरतलब है कि कुवि में करीब 42 सहायक प्रोफेसरों और पांच एसोसिएट प्रोफेसरों के कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत पदोन्नति के लिए साक्षात्कार हुए हैं। इनमें कई शिक्षक ऐसे हैं जिनका अगस्त माह में साक्षात्कार हो गया था।
नियमानुसार साक्षात्कार के बाद इन शिक्षकों की पदोन्नति के लिफाफे सुप्रीम बाॅडी ईसी की बैठक में खोले जाते हैं। अगस्त माह से साक्षात्कार शुरू होने के बाद अक्तूबर माह में ईसी की बैठक होनी तय हुई थी, जिसे उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशों के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 25 फरवरी को बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए, किन आचार संहिता लागू होने के चलते पदोन्नति के लिफाफे नहीं खोले गए। अब रविवार को होने वाली बैठक में पदोन्नति के लिफाफे खुल सकते हैं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय सप्ताह होने पर मिलेगी राहत ः कुटा प्रधान प्रो. दलीप का कहना है कि वह पांच दिवसीय सप्ताह लागू करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को कई बार मिल चुके हैं। सुप्रीम बाॅडी कार्यकारिणी परिषद (ईसी) बैठक में इस पर सहमति बनने की उम्मीद है, जोकि शिक्षक वर्ग के लिए बड़ी राहत होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें