फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन : चौटाला

Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष इनसो कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इनसो देश का सबसे मजबूत छात्र संगठन है। संगठन बिना राजनीतिक स्वार्थ के सत्ता में नहीं होने के बाद भी देशभर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन, राज्य एवं केंद्र सरकारों तक पहुंचा रहा है। वर्ष 2003 में जिस उद्देश्य को लेकर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इनसो की स्थापना की थी, उसी उद्देश्य को लेकर पूरी मजबूती के साथ देशभर में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यह बात मंगलवार को देर शाम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी परिसर में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही। वे इनसो कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के लिए यहां पहुंचे थे।


केयू के स्टूडेंट्स होम में करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे दिग्विजय चौटाला का स्वागत सभी कार्यकर्ताओं ने किया। चौटाला ने विद्यार्थियों में जोश भरते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएं और उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि यदि  सरकार छात्र संघ चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से भी कराती है तो इनसो 90 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल करेगी। चौटाला ने कहा कि अप्रत्यक्ष चुनाव होने की स्थिति में यूनिवर्सिटी में पैसे और पॉवर का प्रदर्शन अधिक दिखाई देगा। ऐसी स्थिति में अमीर घरानों के विद्यार्थी पैसे और पॉवर के बल पर विजय होकर छात्र संगठनों को मजबूत करने की बजाए कमजोर करने  का काम करेंगे ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा ने कहा कि प्रदेश में जब भी सरकार छात्र संघ चुनाव करवाती है तो इनसो हर हाल में केयू सहित हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में जीत हासिल करेगी। इनसो के केयू प्रधान विक्रम गुर्जर, महिला राष्ट्रीय संयोजक मंजू जाखड़, जिलाध्यक्ष बबलू काजल, युवा जिलाध्यक्ष सुनील राणा, इनेलो जिला उपप्रधान जोगध्यान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें