फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण रंग में रंगी धर्मनगरी

Fri, 26 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
जय श्रीकृष्ण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गीता नगरी में वीरवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। जिले के मंदिरों में अलसुबह से ही कृष्ण भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिरों में देर शाम को प्रसारित भजन ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’, ‘वृंदावन का कृष्ण कन्हैया सबकी आंखों का तारा’, ‘श्री राधे गोविंदा मन भजले हरि का प्यारा नाम है’ पर वातावरण कृष्णमय बन गया।
विज्ञापन


गीता की उद्गम स्थली ज्योतिसर, बिरला मंदिर, महादेव मोहल्ला स्थित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर, इस्कॉन टेंपल, सन्निहित सरोवर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, ब्रह्मसरोवर स्थित श्री गोड़िया मठ, बाबा श्रवण नाथ की हवेली, वरदराज मंदिर, स्थाणु तीर्थ स्थित साक्षी गोपाल मंदिर, बाहरी मोहल्ला स्थित नाभी कमल मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-7 स्थित शिवशक्ति मंदिर, सेक्टर-13 स्थित श्री रामदूत मंदिर एवं झूलेलाल मंदिर सहित नगर के लगभग सभी मंदिरों में लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया गया। श्री कृष्ण संग्रहालय में भी पालना सजाकर जन्माष्टमी मनाई गई।

जन्माष्टमी के अवसर पर दिनभर मंदिरों में सत्संग कीर्तन चलता रहा। शाम को कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं सेक्टर-7 शिव मंदिर, कांग्रेस भवन में इस्कॉन की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया गया। कई व्रतधारी श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर गीता पाठ, श्रीगोपालसहस्त्रनामस्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनामस्त्रोत, कृष्णाष्टम और कृष्ण चालीसा का पाठ किया। कान्हा को माखन मिश्री, खोए की पंजीरी, पेड़े, धनिया की पंजीरी, चुलाई के लड्डू, कुट्टू के आटे की पकौड़ी, दही, दूध आदि का भोग लगाया गया। जैसे ही रात के ठीक 12 बजे मंदिरों में शंख घड़ियाल गूंज उठे और श्रीकृष्ण स्तुति के साथ भक्तों ने आरती उतारी। कई मंदिरों में झांकियों का सुंदर व आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया। मंदिरों के बाहर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन चौकस दिखा।
विज्ञापन


बिरला मंदिर में जन्माष्टमी पर लगा मेला
बिरला मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुुओं ने खरीदारी की। आयोजित मेले में भक्तों ने बच्चों के खिलौने समेत खानपान की वस्तुएं खरीदीं। वहीं मंदिर परिसर में बच्चे कन्हैया की वेशभूषा में अठखेलियां करते दिखाई दिए।

त्रिवेणी का पौधारोपण
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नीर संस्था के अध्यक्ष धुमन सिंह किरमच व तरावड़ी के उद्योगपति अनिल गुप्ता, आचार्य बलराम गौतम और पर्यटन पुलिस ब्रह्मसरोवर के प्रभारी दविंदर सिंह ने सामूहिक रूप से पुरुषोत्तम पुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर सर्वधर्म समाज की ओर से त्रिवेणी का पौधारोपण किया। इस अवसर पर तरावड़ी के राइस मिल इक्विपमेंट्स एक्सपोर्टर अनिल गुप्ता ने वर्ष भर में 5000 पौधे लगाने का भी प्रण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र से लिया है। इसकी शुरुआत वीरवार को नीर संस्था के साथ मिलकर उन्होंने ब्रह्मसरोवर से की।

परमेश्वर जनकल्याण के लिए अवतार लेते हैं : शुकदेव
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में स्थित गीता शोध केन्द्र में भगवान श्री कृष्ण व्यक्तित्व एवं जीवन दर्शन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के दिव्य व्यक्तित्व एवं उनके उपदेशों पर मुख्य वक्ता के तौर पर कथावाचक आचार्य शुकदेव ने कहा कि भगवान का दिव्य अंश अपने भक्तों के कल्याण के लिए ही भूमि पर विभिन्न रूपों में अवतार लेता है। जिस प्रकार लोक में राजा अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए और उनके सुख दु:ख को जानने के लिए बीच में चला जाता है, उसी प्रकार परमेश्वर भी जनकल्याण के लिए अवतार लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें