कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद और भिवानी के प्रतिभागियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
कुरुक्षेत्र। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में 60 किलोमीटर कैरिटेरियम रेस (पुरुष वर्ग) में कुरुक्षेत्र के कृष्ण ने बाजी मारी। कुरुक्षेत्र के विवेक दूसरे और हिसार के सुमित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (पुरुष वर्ग) में भिवानी के मंजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। करनाल के सुमित दूसरे और पानीपत के मोक्ष तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 120 किलोमीटर मास स्टार्ट मैन मुकाबले में करनाल के गौतम पहले, पानीपत के मोक्ष दूसरे और कुरुक्षेत्र के अंकित लांबा तीसरे स्थान पर रहे। टीम टाइम ट्रायल (60 किलोमीटर) में फतेहाबाद की टीम ने प्रथम, कुरुक्षेत्र की टीम ने द्वितीय और करनाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की 30 किलोमीटर कैरिटेरियम रेस में कुरुक्षेत्र की निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। हिसार की रिंकी दूसरे और कुरुक्षेत्र की नीता देवी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल रोड रेस में करनाल की अंशु देवी पहले, फतेहाबाद की खिलाड़ी दूसरे और कुरुक्षेत्र की शगुन तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार व कोच पंजाब सिंह मौजदू रहे।
कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीत के लिए दौड़ लगाते साइकिलिस्ट। संवाद- फोटो : samvad