जिले में 32 कोरोना संक्रमित मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 33 नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5946 मरीज ठीक होकर घर लौट गये है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 104370 में से 97562 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 239 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 104370 में से 97562 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 6404 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 5946 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 97 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिले में कोरोना वायरस के 361 एक्टिव केस हैं।