फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर भाकियू ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।पुतला फूंकते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने नारायणगढ़, शाहाबाद और पिपली रैली के बाद किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करते हुए उन्होंने शाहाबाद पुलिस थाना के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अध्यादेशों का विरोध करते हुए किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने और जिला पुलिस अधीक्षक और शाहाबाद थाना प्रभारी के तबादले करने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह के समय किसान शहीद ऊधम सिंह स्मारक में एकत्रित हुए और वहां से जलसे के रूप में जसबीर सिंह मामू माजरा और प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस के नेतृत्व में बराड़ा से अनाज मंडी की ओर कूच किया। इस दौरान पुतले को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा गया और उसके पीछे बड़ी संख्या में किसान मोटरसाइकिल पर सवार होकर चल दिए। प्रदर्शनकारी बराड़ा रोड, अनाज मंडी, लाडवा रोड, लाडवा चौक से होते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जसबीर सिंह मामूमाजरा और राकेश बैंस ने कहा कि शाहाबाद पुलिस स्टेशन में गुरनाम सिंह चढू़नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर लांच करने से पहले थाना प्रभारी ने भाकियू से किसी तरह की बातचीत नहीं की और मामला दर्ज कर दिया। इसी तरह नारायणगढ़ में बिना किसी कारण के किसानों पर 302 का मामला दर्ज किया गया है और पिपली रैली के बाद भी किसानों पर पर्चे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी पर्चो को रद्द करवाने की मांग को लेकर आज का प्रदर्शन किया गया है।
वहीं जसबीर सिंह मामूमाजरा और राकेश बैंस ने किसानों को 25 अक्तूबर को दशहरे वाले दिन पिपली मंडी में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दशहरे वाले दिन जिला स्तर पर प्रधानमंत्री के पुतले फूंके जाएंगे इसलिए किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं भाकियू नेताओं ने कहा कि प्रधान गुरनाम सिंह चढू़नी ने सरकार व पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर नारायणगढ़ में दर्ज किए गए 302 के झूठे मुकदमें को 28 अक्तूबर तक रद्द न किया गया तो 29 अक्तूबर को मोहड़ा अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत होगी जिसमें भाकियू सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ फैसला ले सकती है और हजारों किसान गिरफ्तारियां दें सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान हरकेश कुमार, युवा प्रधान पंकज हबाना, पवन बैंस, देशराज रावा, परविंद्र मामूमाजरा, बलदेव सिंह झरौली, बलविंद्र दामली, अनूप नलवी, गुरबख्श सिंह, जसबीर कलसानी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें