फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोहरे के कारण ढाई घंटे देरी से चली केएलके-हावड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे और शीतलहर के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने के कारण लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया गया जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 18310 जाट-एसबीपी एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट की देरी से रही और 12312 केएलके-हावड़ा 2 घंटे 30 मिनट, 11077 पुणे-जाट एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट और 11078 जाट-पुणे एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन

इसी तरह 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर 8 घंटे 15 मिनट, 14680 गाड़ी 1 घंटा 30 मिनट, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस करीब 45 मिनट, 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण प्रभावित रही।
स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और बेचैनी साफ नजर आई। प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों ने बताया कि ठंड के साथ-साथ अनिश्चितता ने परेशानी बढ़ा दी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें और कोहरे के दौरान धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि मौसम साफ होने पर परिचालन सामान्य होगा। सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार घटाई गई जिससे समय-सारिणी बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें