फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदेश में मिसाल बनेगी किवाना की जीपीडीपी बैठक

Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
किवाना गांव में बैठक को संबो​धित करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
समालखा। किवाना ग्राम पंचायत में सरपंच चैनपाल छोक्कर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत प्लान फेसीलिटेशन टीम की एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मिशन 7374 फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव मलिक, उपाध्यक्ष डॉ. मही पाल तथा प्रबंधक सोनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. मही पाल ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026–27 पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें ग्राम सभा की आवश्यकताओं के संकलन, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा पंचायत, राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ पंचायत समिति एवं जिला परिषद के बजट के अभिसरण पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन




इस बैठक में 65 ग्राम सभा सदस्य, 20 पंच, विभिन्न गांव समितियों से जुड़े बुद्धिजीवी, सरकारी सेवाओं एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने ग्राम विकास के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और सहभागिता पर विशेष जोर दिया। मिशन 7374 फाउंडेशन का मूल उद्देश्य संविधान के 73वें संशोधन को पूर्ण रूप से लागू कराना है, ताकि ग्राम पंचायतें वास्तव में स्वशासी संस्थाओं के रूप में कार्य कर सकें। इसी दिशा में किवाना को एक स्वप्रेरित ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि अगली बैठक में संविधान की 11वीं अनुसूची से जुड़े सभी 29 विभाग एक मंच पर अपने आंकड़े, बजट और योजनाओं के साथ उपस्थित होंगे। इससे किवाना ग्राम पंचायत का पहला पूर्ण एकीकृत जीपीडीपी तैयार किया जाएगा, जो हरियाणा में एक नई मिसाल स्थापित करेगा।
विज्ञापन

किवाना गांव में बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।

किवाना गांव में बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।

किवाना गांव में बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें