फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया की मशाल का उत्साह से स्वागत

विज्ञापन
खेलो इंडिया की मशाल का स्वागत करते उपायुक्त मुकुल कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर खेलो राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल और मस्कट धाकड़ जैसे ही कुरुक्षेत्र पहुंची, उसका उत्साह से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, डीसी मुकुल कुमार, एसपी डॉ. अंशु सिंगला, एडीसी अखिल पिलानी, खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास तथा मेहमानों ने मशाल के साथ फोटो खिंचवा कर विधिवत रूप से खेलो राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, तलवारबाजी तीरंदाजी, कुश्ती, गतका सहित अन्य खेलों के जौहर दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि और उपायुक्त मुकल कुमार ने अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार, महक सिंह, दीपक कुमार, हरमनदीप सिंह, गुरमेल कौर, परनीत कौर, संयोगिता सिंह, रजत कुमार पांचाल व परमवीर चौहान को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चेयरमैन रामकरण काला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश में शहर व गांव स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर खेल का वातावरण तैयार किया है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करके प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि आज खेलों के प्रति हरियाणा के युवाओं का रुझान केंद्र व राज्य सरकार की खेल नीतियों के परिणाम स्वरूप बढ़ा है। युवाओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपने उज्ज्वल भविष्य की खोज करना शुरू कर दिया है जिसके सकारात्मक परिणाम गत वर्षों के दौरान हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समारोह में देखने को मिली है। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र जिला से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें