फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया और फिट इंडिया से खिलाड़ियों में हुआ नव ऊर्जा का संचार : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फिटनेस फिएस्टा के उद्घाटन समारोह में ​खिलाड़ियों के साथ योग करते मुख्याति​थि कुलपत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र सोनीपत और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल निदेशालय के सहयोग में खेलो इंडिया फिट इंडिया-जॉइंट फिटनेस फिएस्टा का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इसमें मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया व फिट इंडिया जैसी योजनाओं से देश के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। खेलों के माध्यम से युवा न केवल खुद को फिट रख सकते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। ऐसी योजनाएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और मोबाइल से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। खेलो इंडिया फिट इंडिया द-जॉइंट फिटनेस फिएस्टा जैसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। कुवि खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। फिट इंडिया मूवमेंट को प्रधानमंत्री की एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में योग, डॉज बॉल, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी फिटनेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साई कुरुक्षेत्र की ओर से सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया लोगों वाली टी-शर्ट एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साई की सहायक निदेशक मीता भारद्वाज, कुरुक्षेत्र के इंचार्ज बाबू लाल, डॉ. निरुपमा भट्टी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें