कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन लड़कों की स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें चार ब्लॉक के 450 से ज्यादा अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-19 कबड्डी टीम में थानेसर खंड के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरा स्थान शाहाबाद ब्लॉक ने और तीसरा स्थान पिहोवा ब्लॉक ने प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिन ने बताया कि दूसरे दिन शूटिंग, कबड्डी, हैंडबॉल, योग, एथलेटिक्स, जूडो, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अंडर-17 के परिणाम
बैडमिंटन में थानेसर पहले, शाहाबाद दूसरे, 100 मीटर रेस में सरकारी स्कूल थानेसर का यश वर्मा, धुराला के सरकारी स्कूल का रमन व सरकारी स्कूल खरींडवा का अनुज, 200 मीटर में सरकारी स्कूल लाडवा कौशल, संत निश्चल सिंह स्कूल का जोगा सिंह, सरकारी स्कूल थानेसर का यश, सरकारी स्कूल बरोट के कौशल प्रथम, सरकारी स्कूल खरेंडवा के अभिषेक दूसरे व एसएनएस के आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में जीएसएसएस के कमलपाल प्रथम, सरकारी स्कूल अमीन के अर्पित दूसरे स्थान, गुरु नानक के कुशल तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में राजकीय स्कूल खरेंडवा के विशाल स्कूल प्रथम, जीएचएस पिंडारसी के पवन दूसरे व लाडवा के सरकारी स्कूल से जसमीत तीसरे स्थान पर रहे। 3000 हजार मीटर में सरकारी स्कूल के विशाल प्रथम, सरकारी स्कूल दूसरे व मंगोली जट्टान के सरकारी स्कूल से चनमीत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 ऊंची कूद में कुशल प्रथम, सरकारी स्कूल के मुकेश दूसरे व ब्राइट फ्यूचर के हरमंदीप तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में सरकारी स्कूल के रोहित पहले, डिवाइन पर्ल स्कूल के दिव्यांशु दूसरे व सरकारी स्कूल के अंकुश तीसरे स्थान पर रहे। शॉर्ट पुट बीएमएस स्कूल के अभिषेक प्रथम, संत निश्चल सिंह के मयंक दूसरे व सरकारी स्कूल के सूरज तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में जीएमएसएस के प्रिक्षित प्रथम, एमएस स्कूल के मुकेश दूसरे व एसएनपीएस के मयंक तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में सरकारी स्कूल के प्रिक्षित प्रथम, जीडीएन के हरजीत दूसरे व ब्राइट एकेडमी के गुरजीत तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर गुरुकुल, टीजीएस दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 के परिणाम
बैडमिंटन में शाहाबाद पहले, थानेसर दूसरे, 5000 मीटर रेस में सरकारी स्कूल अमीन का सुखबीर पहले, एसएमबी गीता स्कूल का मोहित दूसरे। लंबी कूद में अग्रसेन पब्लिक स्कूल का हरजीत सिंह पहले, एसपीएस स्कूल के भगत सिंह दूसरे व सरकारी स्कूल के सतनाम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिंग थ्रो में वीर अभिमन्यु जशन प्रथम, जीडीएन के मनप्रीत दूसरे व जीएसएस के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में एमपीपीएस के जसप्रीत प्रथम, सरकारी स्कूल के हर्ष दूसरे व सरकारी स्कूल के केशव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में मदर टेरेसा के अंकित प्रथम, सरकारी स्कूल के मोहन दूसरे व सरकारी स्कूल के केशव तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में मदर टेरेसा के अंकित प्रथम, वीर अभिमन्यु के मोहन दूसरे व गीता निकेतन के उदय शंकर तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में एसएमबी स्कूल के गौरव प्रथम, सरकारी स्कूल के रामफल दूसरे व सरकारी स्कूल के अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में सरकारी स्कूल के अंकुश प्रथम, एसएमबी के गौरव दूसरे व सरकारी स्कूल के अमित तीसरे स्थान पर रहे।
Khand Thanesar players showed their strength in Under-19 Kabaddi competition, got first place- फोटो : Kurukshetra