फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला कबड्डी और फुटबॉल में प्रतियोगिता में खैरी टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत लाडवा विधानसभा क्षेत्र में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबलों में खैरी की टीम ने महिला कबड्डी और फुटबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष कबड्डी में सुनारियां और क्रिकेट में बाबैन की टीम विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को सांसद नवीन जिन्दल की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वॉलीबॉल के महिला वर्ग में खेल क्लब संघौर और पुरुष वर्ग में आरजीकेपी खैरा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार के महिला वर्ग में खैरी और पुरुष वर्ग में हरियाणा पावर ग्रुप विजेता रहा। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड कालवा की टीम ने बाजी मारी। क्रिकेट के फाइनल में बाबैन ने बकाली को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें