फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद मंडी में अंबाला के किसानों के गेट पास बंद, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में अंबाला जिले के किसानों के गेट पास बंद किए जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस्माईलाबाद मंडी उनके गांवों से मात्र पांच किलोमीटर दूर है, जबकि अंबाला मंडी करीब 45 किलोमीटर दूर पड़ती है। ऐसे में उन्हें बची हुई फसल बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र सिंह कलावड़, रणजीत सिंह बालापुर, तरसेम और पोला राम बालापुर ने बताया कि उनकी अधिकांश फसल इस्माईलाबाद मंडी में बिक चुकी है, लेकिन प्रत्येक किसान के पास अभी 20 से 30 क्विंटल फसल शेष है। अब उनके गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं, ऐसे में वे असमंजस में हैं कि बची हुई फसल कहां बेचें। किसानों का कहना है कि अंबाला मंडी आने-जाने का खर्च भी अधिक पड़ेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने अधिकारियों से इस्माईलाबाद मंडी में गेट पास दोबारा शुरू करने की मांग की है।

उच्चाधिकारियों को अवगत कराया : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि अंबाला जिले के किसानों के गेट पास खोलने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। मंडी से किसानों का रिकॉर्ड भी भेजा गया, इसके बाद किसानों के फसल के गेट पास जारी किए गए हैं। किसी किसान को दिक्कत आने पर उनसे संपर्क कर सकता है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें