फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता जयंती में खादी ने लगाए 10 स्टॉल

Tue, 18 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री के हर खादी अभियान के तहत घर-घर तक खादी उत्पादों को पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 10 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए लाया गया है। आमजन के लिए 25 प्रतिशत और सरकारी कर्मचारियों के लिए इन उत्पादों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी प्रमोद कुमार पालीवाल ने बताया कि खादी व वोकल फॉर लोकल के लिए हरियाणा व केंद्र की सरकार काफी गंभीर है। युवाओं को इन क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का लाभ पाकर युवा आत्मनिर्भर बनकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर रहे हैं। ऐसा करके युवा दूसरे बेरोजगारों को रोजगार देने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना चलाकर देश के अंदर ही विभिन्न प्रकार के उत्पादों को तैयार करवा रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को अलग-अलग योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार के अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिनमें विभिन्न वर्ग और अलग-अलग क्षेत्र पर 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन योजनाओं से हरियाणा प्रदेश देश को विकसित भारत बनाने की तरफ अपना अहम योगदान दे रहा है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर लगे क्राफ्ट मेले पर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से स्टॉल नंबर 676, 677, 679 से 686 तक कुल 10 स्टॉल अलॉट किए गए हैं। स्टॉल नंबर 686 पर खादी के वस्त्र व 685 पर हर्बल मेहंदी, शैम्पू, खादी से तैयार जैकेट बिक्री के लिए रखे गए हैं। अन्य स्टॉलों पर प्राकृतिक पदार्थों से बनी धूपबत्ती, प्राकृतिक शहद, लीची, नीम, लेदर शूज, चप्पल, साबुन, प्राकृतिक आंखों की दवा सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें