फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा के खिलाफ दिया संदेश

Tue, 18 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्टॉल नंबर 52 व 53 लगाया गया है। इस स्टॉल पर डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी की ओर से आमजन को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान डीएलएसए के स्टॉल पर डॉ. बीआर आंबेडकर लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से दहेज प्रथा पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि दहेज लेना एक दंडनीय कानूनी अपराध है। डीएलएसए की सचिव नीतिका भारद्वाज ने इस नुक्कड़ नाटक की सराहना की। लगभग 200 आगंतुकों ने इस प्रस्तुति को देखा और छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। सीजेएम ने बताया कि 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आमजन डीएलएसए के स्टॉल का भ्रमण कर सकते हैं, जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें