फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में हड्डियों व जोड़ों को स्वस्थ रखना अति आवश्यक : डॉ. गुलशन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग करते साधक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई की ओर से योगाश्रम मिर्जापुर में विशेष मासिक सामूहिक साधना सत्र आयोजित किया गया। इसमें हड्डियों व जोड़ों के रोगों से बचाव और योग द्वारा उपचार की क्रियाएं करवाई गईं। प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रेस प्रवक्ता डॉ. गुलशन कुमार ग्रोवर ने साधकों को यौगिक सूक्ष्म क्रियाएं करवाते हुए बताया कि शरीर का कंकाल 206 हड्डियों से बना है।
विज्ञापन

सर्दियों में जोड़ों में जकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। नियमित दिनचर्या और सही खानपान के साथ योगाभ्यास जरूरी है। इसके बाद जिला प्रधान भीमराज सैनी ने योगासन करवाए। डॉ. ग्रोवर ने हास्यासन, शवासन, भ्रामरी प्राणायाम व चक्र साधना का अभ्यास भी करवाया। सत्र में मनीराम सैनी, भीमराज सैनी, सेवा सिंह, राजेश भट्ट, महेंद्र गुप्ता, नाहर सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, अजमेर सिंह, बलवान, वेद प्रकाश, राजन शर्मा, ओम प्रकाश बाजवा, सुनील सैनी, रतीराम, चानन सिंह, सतीश सैनी, एमएल फिरानी और सुभाष गर्ग सहित अन्य साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें