फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केसीपीएल चैंपियन कांशी इलेवन के खिलाड़ियों का मथाना में सम्मान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​खिलाड़ियों के साथ विजयी ट्रॉफी को उठाकर टीम का हौसला बढ़ाते मथाना के सेवानिवृत्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता कांशी इलेवन के खिलाड़ियों का मथाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत कर सम्मानित किया। कलसी में आयोजित इस टूर्नामेंट में 24 गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मथाना की कांशी इलेवन ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की और गांव का नाम रोशन किया। विजेता टीम के सदस्य सुनील टिंकू ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। कांशी इलेवन के प्रदर्शन से उत्साहित सेवानिवृत्त प्राचार्य पवन शास्त्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सदस्यों को ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज देने की घोषणा की है। संस्कृत शिक्षक पवन शास्त्री ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें