गीता जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से उपजे गीता उपदेशों को आमजन के जहन के लिए जहां गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है वहीं पवित्र ग्रंथ के उपदेशों का गुणगान करने के लिए कठपुतली शो ने आज अहम भूमिका अदा की है। जी हां, पपेट थियेटर ग्रुप इंडोनेशिया द्वारा प्रस्तुत कठपुतली शो ने महाभारत के रंग दिखाने के साथ-साथ और गीता के संदेश देने का काम किया। कठपुतली शो का शुभारंभ थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने किया।
रविवार को देर शाम भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद चंडीगढ़, हरियाणा कला परिषद, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र और मैक के तत्वावधान में पपेट थियेटर ग्रुप इंडोनेशिया द्वारा आयोजित कठपुतली शो का विधायक सुभाष सुधा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव, हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन सुदेश शर्मा, आईसीसीआर की क्षेत्रिय नलिनी सिंघल, प्रोगाम अधिकारी प्रेमपाल, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद्र, संगठन मंत्री बालकिशन, मैक के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार महेश जोशी ने पपेट शो के कलाकारों का स्वागत किया। इन सभी मेहमानों का हरियाणा कला द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इन कलाकारों ने आधुनकि तकनीकी से कठपुतली शो की प्रस्तुति देकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस शो में महाभारत के पात्र पांडवों व कौरवों की आपसी चर्चा, महाभारत के तमाम रंग और कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के संदेशों को दर्शाने का अनोखा प्रयास किया। करीब 45 मिनट की प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कठपुतली शो के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर एक बार प्राचीन कठपुतली कला को जीवंत करने का प्रयास किया।
राज्य सरकार प्राचीन कलाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है। इसलिए हरियाणा कला परिषद ने कुरुक्षेत्र की भूमि से इस प्रकार के शो के आयोजन का शुरू करने का काम किया है। इस वर्ष हरियाणा के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद के वाईस चेयरमैन सुदेश शर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्ण जंयती के अवसर पर कुरुक्षेत्र में कठपुतली का पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भारत वर्ष का इतिहास, संस्कृति, धरोहर सदियों पुरानी है, महाभारत व रामायण इसका एक उदारण है। मैक के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार महेश जोशी ने स्वागत करते हुए कठपुतली शो पर प्रकाश डालते डाला। इस मौके पर आरएसएस के सर संघ चालक सत्यानाराण भी मौजूद रहे।