फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 कश्मीरियों को 14 दिन के लिए किया क्वांरटाईन

विज्ञापन
मस्जिद में क्वारटाईन किए गए कश्मीरी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने जीटी रोड से जा रहे 9 कश्मीरियों को पकड़ा है, जिसकी पुष्टि ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 9 कश्मीरियों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए कश्मीरियों की मेडिकल जांच भी करवाई गई है। जिसमें कोरोना का किसी तरह का लक्षण नहीं पाया गया है और सभी स्वस्थ हैं। मेडिकल जांच के बाद इन कश्मीरियों को शाहाबाद पुलिस चौकी रोड पर नगरपालिका के पास मस्जिद में क्वांरटीन किया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि यह कश्मीरी कानपुर से लुधियाना और वहां से कश्मीर जाने के प्रयास में थे। लॉकडाऊन के कारण इन्हें शाहाबाद पुलिस स्टेशन के सामने सड़क के सामने से पकड़ा गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि जिस मस्जिद में कश्मीरियों को क्वांरटीन किया गया है वहां पर पुलिस भी तैनात की गई है और इनके लिए खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें