उत्तर प्रदेश के लिए निकले तीन युवकों को पुलिस ने वापस भेजा
फोटो संख्या : 18
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गोंबिद कॉलोनी में किराए पर रह रहे तीन युवक शनिवार को अचानक रूम से अपना सारा सामान समेटकर उत्तरप्रदेश में जाने के लिए रूम छोड़कर निकल पड़े। सचिवालय के पास पहुुंचे ही थे कि सामने से पुलिस की जिप्सी आई। पुलिस कर्मचारियों ने उनको जाने का कारण पूछा गया तो संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। इससे पुलिस कर्मचारियों ने जहां से आए थे वहीं पर जाने के लिए भेज दिया। जब वो वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुए, तो उनके पीछे जिप्सी लगाकर आगे आगे भगाकर रूम पर छोड़कर आए। उन्हें लॉकडाउन खत्म होने तक रूम से बाहर आने पर सजा देने की चेतावनी दी।
वहीं लॉकडाउन के चलते तीन पुलिस कर्मचारियों ने सिर का मुंडन करा लिया। अब वह तीनों कर्मचारी एक जिप्सी में गश्त करते हैं। शहर में विभिन्न जगह पर लोगों को कोरोना वायरस से निपटने के प्रति जागरूक करते हैं। घर में रहने के लिए लोगों को बार बार हिदायत देते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को समझाने के लिए सिर मुंडाए हैं। जब एक साथ तीनों किसी को समझाते हैं तो लोग उनकी बात अवश्य मान जाते है।
उधर, करनाल रोड स्थित गोबिंदपुरी कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से लॉकडाउन के कारण गेट पर कालोनी वासियों द्वारा ठीकरी पहरा लगाया गया हैं। कालोनीवासी चंद्रभान मितल, रमेशचंद मितल, ग्रीस खुराना व शेर सिंह मदान ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन होते ही कॉलोनी के दोनों पिछले गेट बंद कर दिए थे और अगले गेट पर वो ठीकरी पहरे पर बैठ गए। ताकि कोई बाहरी व्यक्ति कालोनी में ना आ सके।