संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व महिला प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा कशिश गांधी, द्वितीय स्थान छात्रा अमनदीप कौर व हिना, तृतीय स्थान कनिका सैनी ने प्राप्त किया। छात्रा नीरज व मानसी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने कहा कि संपूर्ण विश्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारी शक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है और पुरुषों के समकक्ष दृढ़-आत्मविश्वास से राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी विलक्षण पहचान को अंकित कर रही हैं। सेना जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर उर्मिला सिंह, डॉ. सुमन राजन, सपना अरोड़ा, डॉ. सोनिया, डॉ. रितु, विनीता, डॉ. मनजीत कौर आदि मौजूद रहीं।