फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार चला रहे दोस्त की स्टंटबाजी पड़ी भारी करनाल के युवक की मौत, 3 अन्य घायल

Mon, 22 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक ह​र्षित का फाइल फोटो - फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लाडवा-इंद्री मार्ग पर शनिवार देर रात कार चला रहे युवक की स्टंटबाजी उसके साथियों पर भारी पड़ गई। कार पलटने से करनाल के युवक हर्षित कांबोज (22) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह सभी लाडवा जा रहे थे। हर्षित 15 दिन पहले साइप्रस से घर आया था उसे रविवार को ही वापस जाना था। करनाल जिले के कलरी जागीर गांव का रहने वाला हर्षित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कुरुक्षेत्र की लाडवा थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को हर्षित का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


हर्षित के दोस्त चौगांमा निवासी पारस के अनुसार हांसू माजरा गांव का रहने वाला आर्यन मंढ़ान कार चला रहा था। इस दौरान वह कार को दाएं-बाएं तेजी के साथ घुमा रहा था। पारस ने बताया कि वह, हर्षित, आर्यन और शुभम निवासी गढ़ी सादान शनिवार शाम आर्यन के चाचा की कार में लाडवा घूमने निकले थे। यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौदा गांव के पास पहुंचकर आर्यन ने तेज गति के साथ-साथ स्टंटबाजी शुरू कर दी। कार में सवार सभी दोस्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह और ज्यादा स्टंट करने लगा। बडौंदा मोड़ के पास आर्यन ने अचानक कट मारा, जिससे कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खा गई है और पेड़ से जा टकराई। कार के पलटने से वह सभी बुरी तरह कार में फंस गए। राहगीरों ने किसी तरह युवकों को कार से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। लाडवा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हर्षित ने रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। लाडवा थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पारस के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
रविवार को वापस साइप्रस जाने वाला था हर्षित
हर्षित पिछले साल जून-जुलाई में साइप्रस गया था और हाल ही में अपने परिवार से मिलने लौटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से कलरी जागीर गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्षित रविवार को साइप्रस वापस जाने वाला था, जिसके लिए टिकट भी आरक्षित करवाई जा चुकी थी, लेकिन इससे एक रात पहले वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र। मृतक हर्षित का फाइल फोटो- फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें