फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करण कल्याणा ने नोदी नीलोखेड़ी को दी पटखनी

विज्ञापन
बाबैन। दंगल प्रतियोगिता के तहत कुश्ती के दौरान ​भिड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। ब्लॉक समिति के चेयरमैन जरनैल सिंह की ओर से एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके मुख्य मुकाबलों में करन कल्याणा ने नोदी नीलोखेड़ी को, अशोक मुखाला ने संजू अलाहर को, मणी कल्याणा ने सुनील कैथल को चित किया। दूर-दराज से आए पहलवान गौरी शंकर, संदीप यूपी, अमरनाथ गोरखा, प्रिंस सुरखपुर, राज मलोह, गौरव कल्याणा, मंजीत चम्मू, अभी कल्याणा और रणजीत मलोह आदि युवा पहलवानों ने दमखम दिखाए।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ समाजसेवी धर्मवीर पूनिया और मुकेश शर्मा भगवानपुर ने किया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह ने की। पूर्व विधायक मेवा सिंह के पुत्र विकास सरोहा मुख्य रूप से पहुंचे। दंगल के शुभारंभ के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों और युवा पहलवानों को धर्मवीर पूनिया ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली दंगल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों के पहलवानों को प्रतिभा का जौहर दिखाने और निखारने का अच्छा मौका मिलता है। दंगल आयोजन के लिए पंचायत समिति के चेयरमैन जरनैल सिंह, उनके प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह और सहयोगियों का आभार जताया। चेयरमैन प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह ने कहा कि दंगल कुश्ती का अपना विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें