बाबैन। दीप पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टाटका की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनिष्का ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कनिष्का का चयन श्रीलंका में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। गत दिनों कनिष्का बल्लारपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। वहां उन्होंने शानदार खेल कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
उनके इसी उमदा प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक बैशाखी राम, प्रधानाचार्या सविता सैनी एवं उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कनिष्का व उनके पिता कुलदीप सिंह को बधाई दी। संवाद