फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिंदी कहानी प्रतियोगिता में कनिष्क, सनाया, अवनीत, हर्षिता रही प्रथम

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते प्राचार्य बीबनदीप कौर व अन्य।
विज्ञापन
शाहाबाद। माता रुकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरींडवा में विभिन्न विषयों पर हिंदी और अंग्रेजी कहानी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिय। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं से सभी को काफी प्रभावित किया। हिंदी कहानी प्रतियोगिता में कनिष्क, सनाया, अवनीत, हर्षिता ने प्रथम स्थान तथा दीशु, यशवी, हर्षाली, हर्षदीप ने द्वितीय स्थान और रूहानी, भीमेश, नक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कहानी प्रतियोगिता में आरुष, नवरूप, प्रीशा ने प्रथम स्थान एवं हरमन, गगन, अवनी, विराज ने द्वितीय स्थान तथा प्रभनूर, गिनिशा, हर्षदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नवरूप, दीपिका, अनमोल ने आउट स्टैंडिंग पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल की प्राचार्य बीबनदीप कौर ने बताया कि कहानी विचारों को संप्रेषित करने का एक माध्यम प्रदान करती है, इसलिए कहानी भाषा का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा भावनाएं व्यक्त की जाती है। उन्होंने कहा कि कहानी से बच्चों की रचनात्मक एवं काल्पनिक शक्ति का विकास होता है और यह बच्चों की प्रतिभा को बाहर लाने में अद्भुत भूमिका निभाती है। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य मोनिका आनंद, निधि गुप्ता, रोहिणी आहूजा, नीरज एवं प्रवेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें