फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप में कुवि की टीम तीसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय में पहुंचने पर   विजेता टीम को प्रोत्साहित करते खेल निदेशक डॉ. राजेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुरुष बाॅस्केटबॉल टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 में तीसरा स्थान हासिल किया है। चैंपियनशिप एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में तीन से आठ नवंबर तक हुई, जिसमें उत्तरी क्षेत्र के 70 विश्वविद्यालयों ने भागीदारी की। उसके बाद विश्वविद्यालय की टीम का फाइनल मुकाबला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के साथ हुआ जिसे विश्वविद्यालय की टीम ने 66-61 से जीत हासिल की और ऑल इंडिया के लिए क्वालिफाई किया, जो कि मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा नौ से 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने पूरी टीम को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुशल प्रशिक्षण और उत्कृष्ट टीम वर्क प्रदर्शन किया, उनके समर्पण और अथक प्रयास ने विश्वविद्यालय को सम्मान दिलाया है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब विश्वविद्यालय ने पहला स्थान, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने दूसरा स्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने चौथा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें