फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महावीर स्वामी की पूजा के बाद निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आस्थापूर्वक भगवान महावीर स्वामी की आरती करते दिगंबर जैन समाज के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महावीर स्वामी की पूजा के बाद महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसकी अध्यक्षता प्रधान डॉ. धर्मचंद जैन ने की।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान महावीर से संबंधित नाटक, नृत्य, प्रश्नोत्तरी से उनके बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। प्रधान ने बताया कि श्री आदिनाथ भगवान ने माघ कृष्ण चतुर्दशी के दिन हिमालय पर्वत के कैलाश शिखर पर समाधिलीन होकर मोक्ष प्राप्त किया। जैन धर्म में मोक्ष कल्याणक का बहुत महत्व है। मोक्ष स्वर्ग से भी आगे का स्थान है। इसके बाद मानव का संसार में आना जाना समाप्त हो जाता है। सोमवार को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया।
भक्तों ने भगवान आदिनाथ के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना की गई। मोक्ष लड्डू चढ़ाया गया।
इस अवसर पर विवेक जैन, सुशील, राजेश, प्रणय जैन, डॉ. एसके जैन, वीके जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, शशि जैन, किरण जैन, जयश्री जैन, पूनम जैन, अलका जैन, मीतू जैन, मीनाक्षी जैन, मनीषा जैन और निशा जैन सहित दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें