फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलश और निशान यात्रा निकाली

Sun, 03 May 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा दिवस को लेकर आयोजित निशान यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्ध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं आश्रम में शनिवार सांय श्री खाटू श्याम, गणेश परिवार एवं पंचमुखी गायत्री देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में कलश व निशान यात्रा आयोजित की गई।
विज्ञापन

समस्त श्यामप्रेमी परिवार के श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि आश्रम संस्थापक दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज के आशीर्वाद से आश्रम संचालक महेश भारद्वाज एवं सेवक कुलदीप भारद्वाज के मार्गदर्शन में नर्मदेश्वर मंदिर से भव्य कलश व निशानयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कलशधारी महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर से चलकर दयानंद कालोनी,सपड़ा कॉलोनी,विष्णु कालोनी और शीला नगर में सभी श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए परिक्रमा कर वापिस मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया व जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन में मुख्य सहयोगी समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र के सदस्य गौरव गुप्ता,पंकज सिंगला,हिमांशु गुप्ता,लवीश गुप्ता,आचार्य राजेश वत्स,आर्यन गर्ग,शिवम अरोड़ा व श्याम लाल माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें