फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली के 88 साधकों ने किया योगाश्रम का भ्रमण

Sun, 03 May 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान के दिल्ली प्रांत दो से 88 योग साधक साधिकाओं ने अपने प्रांतीय प्रधान योगेश शर्मा, प्रांतीय मंत्री विनोद शर्मा, टूर इंचार्ज अभिषेक कुमार तथा अपने सभी जिला प्रधानों व उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए संस्थान के योगाश्रम मिर्जापुर में प्रवास किया ।
विज्ञापन

प्रांत इकाई के स्थानीय साधकों ने प्रांतीय प्रधान ओम प्रकाश के नेतृत्व में योगाश्रम पहुंचने पर अभिनंदन किया । अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर के निर्देशन में कुरुक्षेत्र के विभिन्न दर्शनीय स्थलों ब्रह्म सरोवर, श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर, पुरुषोत्तमपुरा बाग स्थित दिव्य रथ व द्रौपदी कूप मंदिर, प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, संन्निहित सरोवर, प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को देखा। वहीं गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर, बाणगंगा नरकातारी, श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर, श्री देवीकूप माता भद्राकाली मंदिर का अवलोकन किया। इसके अलावा शेख चहेली मकबरा, देवस्थानम् तिरुपति बालाजी मंदिर, श्री गीता ज्ञान संस्थानम् स्थित श्री कृपा बिहारी जी मंदिर, श्री गुरुद्वारा छठी पातशाही, विज्ञान पैनोरमा व श्री कृष्ण संग्रहालय सहित ऐतिहासिक महत्व जाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें