फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बम भोले के जयकारों से गूंजा जुमनादास महाराज शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झांसा के कुटिया बाबा जुमना दास महाराज शिव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर महंत ठाकुर दास द्वारा भगवान शिव का भव्य शृंगार और शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जो शिव दर्शन और पूजन के लिए उत्साहित दिखी। महंत ठाकुर दास ने बताया कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शिवलिंग का जलाभिषेक धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। यह भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्रदान करता है। शास्त्रों के अनुसार सावन माह भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू पंचांग में यह वर्ष का पांचवां महीना है। इस माह में विशेषकर सावन सोमवार को पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, जिसे पुण्यदायक माना जाता है। इस वर्ष सावन माह 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें