कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर लेबर चौक, ब्रह्मसरोवर और चनारथल काॅलोनी में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में श्रमिकों और आमजन को टीबी के खिलाफ जागरूक किया गया।
जिला रेडक्रॉस सचिव डॉ. सुनील कुमार ने आह्वान किया कि निक्षय मित्र बनकर आर्थिक रूप से कमजोर टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए समाजसेवी संस्थाएं और गणमान्य लोग आगे आएं, उनकी प्रेरणा से दूसरे लोग भी निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर टीबी रोगियों के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को निक्षय मित्र बनना चाहिए। निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी सक्षम व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी या संस्था टीबी मरीजों की मदद कर सकती है।
समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर निक्षय मित्र योजना के जरिए टीबी मरीजों को गोद लेकर उनको ठीक करने में हर संभव सहयोग कर रहे हैं जिससे टीबी मरीजों को जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना समाज की भागीदारी का बेहतरीन उदाहरण है। टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी राज्य महासचिव महेश जोशी के मार्गदर्शन में टीबी के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है और टीबी रोगियों को निक्षय मित्र के जरिये आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है।