फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में न्यायिक परिसर बनेगा, मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडवा में न्यायिक परिसर बनाए जाने का जिक्र करने के बाद हलके के लोगों में खुशी की लहर है। कोर्ट परिसर बनने से न केवल लाडवा उपमंडल के लोगों की फायदा मिलेगा। वहीं जिला मुख्यालय जाने में लगने वाले समय व धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन

इससे पहले खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय लाडवा में वीरवार को ही ग्रामीण न्यायालय में लोगों की समस्याएं सुनी जाती थी लेकिन अब यहां न्यायिक परिसर बनाए जाने के बजट में किए प्रावधान के बाद पूरे सप्ताह लोगों को अपने हल्के में ही न्याय मिलेगा। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्गों व महिलाओं को करना पड़ता था।
युवा एडवोकेट एवं समाजसेवी विशाल जटैन गोविंदगढ़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा बजट में घोषणा के बाद लाडवा में न्यायिक परिसर बनने से जहां कुरुक्षेत्र न्यायिक परिसर पर दबाव कम होगा वहीं लोगों को न्याय में मिलने वाली देरी से भी निजात मिलेगी। इतना ही नहीं रोजगार की तलाश में कुरुक्षेत्र न्यायालय जाने वाले युवा वकीलों एवं अन्य लोगों को भी अपने उपमंडल में रोजगार उपलब्ध होगा। जिससे आने वाले समय में युवा पीढ़ी में भी वकालत के प्रति ओर रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी : युवा वकील हर्ष कंग ने कहा कि न्यायिक परिसर कुरुक्षेत्र जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व महिलाओं को होती थी बजट में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब महिलाओं व बुजुर्गों को अपने घर पास ही न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले वीरवार को ही ग्रामीण न्यायालय में लोगों की समस्याएं सुनी जाती थी लेकिन अब सप्ताहभर लोगों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें