संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान व कार्यकारिणी बनने के चलते सभी गुटों में हलचल बढ़ गई।
सभी गुट अपनी-अपनी मजबूती के लिए प्रयास में जुटे हैं। इसी के चलते वीरवार को झींडा गुट ने कमेटी मुख्यालय पर अहम बैठक की, जहां चार घंटे तक रणनीति बनाने के लिए मंथन किया। दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई बैठक शाम करीब सात बजे तक चली, जिसमें गुट के चुनाव हारे व जीते सभी सदस्य व कौर कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि वर्तमान स्थिति में गुट की रहने वाली भूमिका पर एक-एक सदस्य से राय ली गई। अब इसके अनुसार ही जल्द अगली बैठक होगी, जिसमें अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
उधर झींडा ने कहा कि अभी सभी सदस्यों व पदाधिकारियों की राय ली गई है, जिसके आधार पर भी फैसला लिया जाना है। अगली बैठक भी जल्द होगी, ताकि 21 मई को होने वाली बैठक से पहले सटीक फैसला लिया जा सके।