कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर साफ नजर आ रहा है। कुरुक्षेत्र से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झेलम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11077 करीब 2 घंटे 15 मिनट, जम्मू-तवी एक्सप्रेस 18101 लगभग 3 घंटे 30 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 12311 करीब 4 घंटे 30 मिनट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से अमृतसर जंक्शन (एएसआर) 11057 ट्रेन 2 घंटे 45 मिनट, 6 सचखंड एक्सप्रेस 12716 करीब 3 घंटे 45 मिनट और मालवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12919 छह घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 11078 और 11058 भी करीब 30-30 मिनट विलंब से चलीं।
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है जिससे ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को सावधानीपूर्वक चलाया जा रहा है।