फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 19 जनवरी से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल में 19 से 25 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को सरस्वती तीर्थ पर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि पिछले वर्षों से भी बड़े स्तर पर यह महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सरस्वती महोत्सव को गीता जयंती की तर्ज पर मनाया जाएगा जिसमें देश-विदेश के लोगों की ओर से भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल को काफी बढ़ावा देते हैं। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा स्टाॅल स्वदेशी सामान की होंगी ताकि कारीगर के हुनर को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पीने के पानी की व्यवस्था, सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लगभग तैयार आरती स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह महोत्सव सभी लोगों का अपना महोत्सव है। इसमें सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों और काॅलेजों से उचित प्रदर्शन करने वाले बच्चों को महोत्सव में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें