फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीविका को प्रथम व इकजोत विर्क को मिला दूसरा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की इंटैक हेरिटेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र पैनोरमा व विज्ञान केंद्र और भारतीय कला व सांस्कृतिक निधि के कुरुक्षेत्र चैप्टर की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में एक लिखित प्रश्नोत्तरी में विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमों ने भाग लिया। द्वितीय चरण एक मौखिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आयोजित किया गया। केंद्र के शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र कुमार दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार निवेदिता पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की जीविका और इकजोत विर्क और तृतीय पुरस्कार गुरुनानक शिक्षा निकेतन स्कूल, बरथला की माही ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


भारतीय कला व सांस्कृतिक निधि के कुरुक्षेत्र चैप्टर के संयोजक प्रोफेसर एआर चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि कला व संस्कृति की धरोहर किसी भी देश के भूतकाल की परिचायक होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की महान वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी धरोहर को भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें