पिहोवा। जेसीबी से अवैध निर्माण किया जा रहा नष्ट। विज्ञप्ति
पिहोवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार राजस्व संपदा पिहोवा एक जगहों पर लगभग दो एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों को जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि सरस्वती नाला के पास दो एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों में बनी कच्चा रोड, नेटवर्क, डीपीसी और चहारदीवारी सहित अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया।
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।