फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जंधेड़ी में अवैध कॉलोनी में चलाई जेसीबी

विज्ञापन
शाहाबाद। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने राजस्व संपदा गांव जंधेड़ी में लगभग 2.5 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार ने बताया कि उक्त गांव में अवैध काॅलोनी की लगातार सूचना मिल रही थी।
ऐसे में उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ इस कॉलोनी में कच्ची सड़कों, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को जेबीसी की मदद से हटाया गया।
इससे पहले विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए निर्माण को नष्ट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें