फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जयराम विद्यापीठ ने चलाया सफाई अभियान

सार

कुरुक्षेत्र स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। ट्रस्टियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें ब्रह्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। महोत्सव में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अ​भियान के सफाई करते विद्यापीठ के ब्रह्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में श्री गीता जयंती महोत्सव के आयोजन की अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीरवार को जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी खरैती लाल सिंगला एवं सतबीर कौशिक के नेतृत्व में गीता जयंती महोत्सव के लिए सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विशेष तौर पर विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों एवं सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। खरैती लाल सिंगला ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के लिए विद्यापीठ की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ की ओर से पिछले करीब चार दशकों से गीता जयंती उत्सव भव्य एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें देशभर से लोग शामिल होते हैं। गीता जयंती पर भागवत कथा, राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, सामूहिक विवाह समारोह, विशाल कवि सम्मेलन, गीता यज्ञ एवं गीता पाठ इत्यादि विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं।

कुरुक्षेत्र। स्वच्छता अभियान के सफाई करते विद्यापीठ के ब्रह्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें