फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जशन, आयुष, शिवम और अर्जुन ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में ब्लॉक प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर ब्लॉक की विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के जशन, अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में एपीएस सेक्टर-13 के आयुष ग्रोवर, अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में एसएमबी गीता विद्यालय के शिवम तथा अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरना के अर्जुन विजेता रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एईओ जसवीर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के कन्वीनर बलजीत सिंह और उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों और अधिकारियों ने विभिन्न स्पर्धाओं का संचालन किया। ब्लॉक सचिव राजेश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को द्रोणाचार्य स्टेडियम में बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि बालक वर्ग के टीम इवेंट्स गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स : इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब

- 3000 मीटर दौड़ (अंडर-17): जशन (ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल) प्रथम, मुकुल (गुरुकुल कुरुक्षेत्र) द्वितीय।
- 600 मीटर दौड़ (अंडर-14): आयुष ग्रोवर (एपीएस सेक्टर-13) प्रथम, अक्षित (गुरुकुल कुरुक्षेत्र) द्वितीय।
- 800 मीटर दौड़ (अंडर-17): शिवम (एसएमबी गीता विद्यालय) प्रथम, विनय (एपीएस कुरुक्षेत्र) द्वितीय।
- 800 मीटर दौड़ (अंडर-19): अर्जुन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरना) प्रथम, प्रिंस (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमोदा) द्वितीय।
- 4×100 मीटर रिले दौड़: गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रथम, एमपीपीएस कुरुक्षेत्र द्वितीय।
- गोला फेंक (अंडर-14): मनकृत (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला) प्रथम, सहजवीर (एमपीपीएस कुरुक्षेत्र) द्वितीय।
- डिस्कस थ्रो (अंडर-14): कमल (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला) प्रथम, सुशांत (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीपला) द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें