फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों ने दोहराई नियमितीकरण की मांग

Tue, 21 Jul 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों का लघु सचिवालय के बाहर चल रहा अनिश्चितकालीन पड़ाव 27वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को फतेहाबाद जिले के अतिथि अध्यापक धरने में शामिल हुए और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जलजीत सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई के अपने फैसलों में सरकार को अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित मानते हुए एरियर, ग्रेच्युटी, पेंशन और एक्सग्रेशिया सहित अन्य लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
अध्यापक नेताओं ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल के एक फैसले में हरियाणा सरकार की 16 और 18 जून 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध माना है। उनका कहना था कि प्रदेश के सभी अतिथि अध्यापक इन नीतियों की शर्तें पूरी करते हैं, इसलिए उन्हें नियमित कर सभी देय लाभ दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें