फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने बाजार में किराए पर रह रहे एक नेपाली चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुराने बाजार में स्थित एक मकान में नेपाली चौकीदार किराए पर रहता था। उसके साथ उसका एक रिश्तेदार भी रहता था। दोनों ही नेपाल के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह मकान मालिक ने कमरे में कोई हलचल न देखकर उन्हें आवाज लगाई। उत्तर न मिलता देख कमरे में झांका तो एक चौकीदार का शव पड़ा हुआ था और उसका रिश्तेदार वहां से गायब था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया चौकीदार को गला घोटकर मारने के निशान मिले। इस पर पुलिस ने मकान मालिक से गहनता से पूछताछ की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक की शिनाख्त के लिए कई स्थानों पर पूछताछ की। लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेशपाल ने बताया कि पूछताछ में मृतक का नाम हरी शर्मा पता लगा है। वहीं उसके रिश्तेदार का नाम कालू बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त के लिए नेपाल के अन्य चौकीदारों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतक का रिश्तेदार गायब है। उसकी खोज के लिए टीम का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही चौकीदार के मरने का सही कारण पता चल पाएगा। मृतक कब से कमरे में मरा हुआ था। इसके बारे में भी रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें